एक छोटी सी बच्ची का बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई हुई। यह घटना बहुधावर के दिन इटाहार थाने के दुर्गापूर गाँव के भंडाबारी क्षेत्र में घाटी है। यह देख गया है कि भंडाबारी क्षेत्र के निवासी बासिन्दा बनमाली देव (60),उसी क्षेत्र में डाक मजदूर के रूप में व्यवसाय करते हैं। उस गाँव में उनका अपना परिवार भी हैं। लोगों का कहना हैं कि बनमाली देव कल दोपहर के समय में भंडाबारी क्षेत्र के घास के मैदान में घास काटने गए थे।यह ज्ञात है कि उस मैदान के समीप नोनी सरकार नामक का एक व्यक्ति घर बनाकर रहते हैं।बताया गया हैं कि नोनी सरकार की बेटी उस दिन उनकी घर पर थी।बनमाली देव उस बच्ची का अकेलापन के मौके का फायदा उठाकर उस छह वर्षीय नाबालिक बालिका का बालात्कार करने का कोशिश कर रहा था। उस बच्चे के रोने की आवाज को पाकर उस बच्ची के परिवार वाले घर से बाहर निकले। बच्चे के परिवार वालों की आहट को पाकर बनमाली देव घटना स्थल से भाग निकले।उस क्षेत्र से लोग कल रात से बनमाली की खोज कर रहे थें।उस रात क्षेत्र के लोगों के बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिले,बनमाली देव। लेकिन बुधवार को ग्रामीणों ने उन्हें भंडाबारी क्षेत्र में देखा लिया।इसके बाद ग्रामीण लोग उन्हें पेड़ से बाँध कर जनता के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया, एवं जनता को उनकी इस घिनौनी हरकतों के बारे में बताया,जो की उसने एक नाबालिक बच्ची के साथ किया था। इस घटना की खबर इटाहार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई। जानकारी पर, घटनास्थल पर पहुँची पुलिस।पुलिस ने उस घायल व्यक्ति को इटाहार स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इटाहार पुलिस थाने ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी हैं।
উত্তরদিনাজপুর